DUSU चुनाव में ABVP की 3-1 से जीत, मोहम्मद जुनैद बोले- नतीजे चर्चा का विषय

News Desk
2 Min Read

गाजियाबाद: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तीन सीटों पर जीत हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद पर जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। डूसू चुनाव पर गाजियाबाद के निवासी और जंतर-मंतर पर छात्रों को फ्री में भोजन करने वाले मोहम्मद जुनैद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गाजियाबाद के रहने वाले मोहम्मद जुनैद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि DUSU चुनाव 2026 में ABVP की 3-1 से जीत से हुई है। ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 में सेंट्रल-पैनल के 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है।

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास, सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी, संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह जीते हैं। ABVP के हाथ से जो एक सीट निकली, वह उपाध्यक्ष का पद था, जिसे निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। इस साल के DUSU चुनाव में 3-1 का नतीजा रहा।

दिल्ली विश्वविद्यालय को विविधताओं से भरे ‘मिनी-इंडिया’ के रूप में देखा जाता है। ऐसे में डूसू चुनाव का परिणाम छात्र राजनीति के साथ-साथ युवाओं के बीच विकास और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय बना है। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई, जिसका पहले डूसू पर लंबे समय तक दबदबा था, अब जीरो पर है।

Share This Article
Leave a Comment