इन दो लोगों ने जुबैर खान बनकर दी थी राम मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, UP STF ने किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो लोग गिरफ्तार हो गए हैं। भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने खुद ही इसकी साचिश रची थी। सुरक्षा पाने और बड़ा नेता बनने के लिए अपने ही कर्मचारियों से खुद को धमकी भरा ईमेल कराया था। एसटीएफ ने दो आरोपियों ताहर सिंह व ओम प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया, साजिशकर्ता देवेंद्र तिवारी की तलाश जारी।

​​​​​​​ये था मामला

किसान नेता देवेंद्र तिवारी की सूचना पर यूपी 112 में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार ने 28 दिसंबर को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि देवेंद्र के पास जुबेर खान नाम से एक ई-मेल आया। जिसमें धमकी दी गई कि श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को बम से उड़ा देंगे। पुलिस के साथ कई और जांच एजेंसियां भी प्रकरण की तफ्तीश में जुट गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां से ई मेल भेजा गया, उसका आईपी एड्रेस पता चल गया है।

Share This Article
Leave a Comment