आज का पंचांग, 9 February 2023: देखें आज का पंचांग, शुभ और अशुभ योग और मुहूर्त राहुकाल

Rohit Kumar
2 Min Read

आज गुरुवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.14 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.25 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 9.15 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.45 बजे से 11.29 बजे तक एवं दोपहर में 3.09 बजे से 3.54 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 10.45 बजे से 11.29 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.09 बजे से 3.54 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 4.38 बजे से 5.22 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 7.48 बजे से 8.32 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 7.04 बजे से 8.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.58 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.08 बजे से 8.31 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.41 बजे से 2.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.14 बजे से 7.51 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.32 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.19 बजे से 1.03 बजे तक तथा अमृत काल का समय दोपहर 2.35 बजे से 4.20 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। GrenoExpress इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share This Article
Leave a Comment