
ग्रेटर नोएडा। एक मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
लोगों के मुताबिक, हादसा 5 सितंबर को तड़के करीब 4:35 बजे हुआ था। पीड़ित एक मूर्ति चौक पर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आई टाटा पंच कार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिट एंड रन!
तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, पूरी घटना CCTV में कैद।
📍 बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति चौक का मामला
🕓 5 सितंबर सुबह 4:35 बजे का बताया जा रहा वीडियो
⚠️ युवक के गंभीर घायल होने का दावा
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। SHO के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
#GreaterNoidaWest #HitAndRun #GreaterNoida #Noida #Bisrakh #Police
— PRIYA RANA (@priyarana3101) September 15, 2026
पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया
आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा है और अचानक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार देती है।
प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में प्रयुक्त टाटा पंच कार को भी कब्जे में लेकर कोतवाली में दाखिल कर दिया गया है।
