आर्य समाज विवेक विहार का 55वां वार्षिकोत्सव पूर्णाहुति के साथ संपन्न

Rohit Kumar
3 Min Read

दिल्ली, 19 अप्रैल 2026 — आर्य समाज, विवेक विहार, दिल्ली द्वारा आयोजित 55वां वार्षिकोत्सव आज यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल, 2026 से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल, 2026 तक विविध सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस वार्षिकोत्सव के अंतर्गत नैतिक शिक्षा बाल शिविर, प्रभात फेरी एवं महिला सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेष रूप से 17 अप्रैल को आयोजित महिला सम्मेलन एवं अन्य गतिविधियाँ अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुईं, जिसमें महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

नैतिक शिक्षा बाल शिविर में बच्चों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति तथा आर्य समाज के सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस शिविर में श्रीमती उषा किरण, श्रीमती कृष्णा भाटिया एवं श्रीमती कृष्णा बत्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया।

18 अप्रैल, 2026 को “आधुनिक भारत, युवा और आर्य समाज” विषय पर एक प्रभावशाली संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में डॉ. विजित शास्त्री, डॉ. सोहन, श्री कपिल त्यागी एवं श्री विकास शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का संचालन आचार्य जगवीर शास्त्री द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

आर्य समाज के प्रधान श्री पीयूष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि आर्य समाज के सिद्धांत – सत्य, शिक्षा, समानता एवं सेवा – युवाओं को एक सशक्त, जागरूक एवं नैतिक समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करते हैं।

पूर्णाहुति दिवस पर आदरणीय श्री अनिल कंसल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सुश्री लावण्या, रेखा एवं अरुण के संचालन में प्रस्तुत इन कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और देशभक्ति की भावना को प्रबल किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में बहन प्रीति, आदरणीय श्री शिव अग्रवाल, श्री आनंद गोयल एवं श्रीमती ऋतु भाटिया सहित आयोजन समिति के सदस्यों – श्री अरुण, श्री गौरव, सुश्री लावण्या चौधरी, श्री रोहित कुमार, श्रीमती अर्चना एवं श्रीमती समिधा चौधरी – का विशेष योगदान रहा।

यह संपूर्ण आयोजन श्री पीयूष शर्मा (प्रधान), श्री (डॉ.) वीरेंद्र नाथ गर्ग (महामंत्री) एवं विभु श्रोत्रिय (मंत्री) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, वक्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नैतिकता, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article
Rohit Kumar is a famous Indian journalist and social activist based in Delhi, India. He is also known as “the investigator” and “news creator.” He is the director and chief editor of News India 9. Popular for his TV show “Koi Sataye Hame Bataye,” which creates awareness regarding societal issues and shares inspirational stories from society. The Ministry of Social Justice and Empowerment (Government of India) supports his channel and considers him a star icon.
Leave a Comment