
दिल्ली- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
दिसंबर-जनवरी में होगी लिखित परीक्षा
एसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा (CBT) का आयोजन दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) से गुजरना होगा।
परीक्षा पैटर्न इस प्रकार होगा:
-
कुल प्रश्न: 100 (हर प्रश्न 1 अंक का)
-
विषयवार वितरण:
-
सामान्य ज्ञान – 20 प्रश्न
-
गणित – 20 प्रश्न
-
बुद्धिमत्ता और रीजनिंग – 25 प्रश्न
-
सामान्य अंग्रेज़ी – 25 प्रश्न
-
कंप्यूटर ज्ञान – 10 प्रश्न
-
टाइपिंग टेस्ट होगा 25 अंकों का, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की टाइपिंग गति और सटीकता की जांच की जाएगी।
संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध
यदि अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उन्हें 27 से 29 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन संशोधन का मौका मिलेगा। इसके बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा
-
टाइपिंग टेस्ट
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण
एसएससी ने उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने और परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू करने की सलाह दी है।
