20 वर्षीय युवती की गोली मारकर की हत्या, जांच शुरू

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली। जीटीबी एन्क्लेव इलाके में सोमवार देर रात को एक 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त डीसीपी (शाहदरा) नेहा यादव ने बताया, ‘एक कॉल मिली थी कि एक लड़की को गोली मारी गई है। यह इलाका जीटीबी एन्क्लेव का है। शव को देखकर लग रहा है कि लड़की की उम्र लगभग 20 साल होगी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दो गोली लगने के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद पूरी जानकारी मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment