दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: एनकाउंटर के बाद ‘गलाघोंटू गैंग’ का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली में लूटपाट और गला घोंटकर वारदात करने वाले ‘गलाघोंटू गैंग’ के एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। साउथ-ईस्ट जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी हिमांशु को घायल हालत में पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से एक .32 बोर की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।

डोमिनोज डिलीवरी बॉय पर किया था हमला 

आरोपी हिमांशु और उसके साथी पर आरोप है कि उन्होंने 22 अक्तूबर को पुल प्रहलादपुर इलाके में डोमिनोज के एक डिलीवरी बॉय को लूटने की कोशिश की थी। दोनों ने स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय का गला दबाकर उससे सामान और नकदी लूट ली थी।

आरोपी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पकड़ा 

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने स्वयं कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद पुल प्रहलादपुर थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया था। अब इस वारदात के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोच लिया है।

Share This Article
Leave a Comment