आगामी त्योहारों की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस सतर्क, पैदल मार्च कर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा ( आमिर खान, संवाददाता ) । सोमवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए व बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बल द्वारा मेट्रो स्टेशन, मॉल्स व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। एवं नियमों का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हे पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

एंटी बम स्क्वायड द्वारा थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड ऐच्छर, रामलीला ग्राउंड साइट-4 में रामलीला मंचन, आस-पास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान किया गया और संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगो को चेक किया गया।

Share This Article
Leave a Comment