युवकों ने महिला को कमरे में बंद करके की छेड़खानी, पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

Amit
1 Min Read

मुरादाबाद। अगवानपुर कस्बे में बुधवार को बच्चों के विवाद में कुछ युवकों ने महिला को कमरे में बंद करके छेड़खानी की। विरोध पर महिला और उसके बेटे की पिटाई कर दी। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अगवानपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका बेटा कस्बे में अपनी नानी के यहां जा रहा था।

रास्ते में कुछ युवकों ने उसको रोक कर पिटाई कर दी और जबरन अपने घर ले गए। महिला ने आरोपियों के घर पहुंचकर घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध पर आरोपी महिला और उसके बेटे को खींचकर कमरे में ले गए और मारपीट की। इससे मोहल्ले में हंगामा हो गया। लोगों ने महिला और उसके बेटे को कमरे से बाहर निकलवाया। पीड़िता ने चाैकी में तहरीर दी है।

Share This Article
Leave a Comment