दुकान संचालक पर युवकों ने लोहे की राड से किया हमला, आरोपी फरार

Amit
1 Min Read

फतेहाबाद। हिसार-सिरसा रोड पर मंगलवार सुबह पेंट की दुकान खोल रहे संचालक पर मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए गली में भागे दुकान संचालक के पीछे हमलावर दौड़े और हमला किया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार गोपाल को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर कर दिया गया। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें युवक हमला करते हुए नजर आ रहे है।

मामले के मुताबिक हिसार-सिरसा रोड पर कोटेक महेंद्र बैंक के सामने सुभाष चंद्र राजेश कुमार के नाम से पेंट की दुकान की फर्म है। मंगलवार सुबह दुकान संचालक गोपाल पहुंचा और शट्टर उठाने लगा। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। युवकों ने लगातार लोहे की राड से वार किया। हमले के बाद युवक जान बचाने के लिए गली में भागा। युवक पीछे दौड़ पड़े और हमला करते रहे। आसपास के दुकानदारों को आते देख हमलावर फरार हो गए। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे और किन कारणों से हमला किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment