नोएडा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा में एक महिला के साथ कथित तौर से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि यहां की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार रात उसका मकान मालिक अनुराग शास्त्री अपने दोस्त रामानंद के साथ उस समय उसके घर में जबरन घुस आया, जब वह अकेली थी।

बालियान के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि अनुराग और रामानंद ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment