लोनी में GDA का बुलडोजर, 20 हजार वर्गमीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

News Desk
1 Min Read

लोनी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने जोन आठ की लोनी मीरपुर हिन्दू गांव में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों का पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण किया।

इस दौरान निर्माणकर्ताओं की ओर से टीम का विरोध किया गया, जिस पर प्रवर्तन टीम व पुलिसबल ने विरोध कर रहे लोगों को मौके से हटाया।

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी प्रवर्तन जोन आठ के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत ग्राम-मीरपुर हिन्दू, नवादा (सैनिक विहार कालोनी) में लगभग 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में लगभग 70 भूखण्डों की बाउंडरीवाल, निर्मित सड़कों आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यावाही की गयी।

ध्वस्तीकरण कार्यवाही के दौरान समय प्रवर्तन जोन-आठ का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता एवं क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment