हरदोई में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की बेरहमी से हत्या

Amit
2 Min Read

घर से किसी काम के लिए निकली थी रानी फिर वापिस नहीं लौटी 

हरदोई। जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इकसाई गांव में सोमवार सुबह एक महिला का शव चक मार्ग पर मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। महिला की पहचान इकसाई निवासी रानी (46) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रानी रविवार को अपने घर से किसी काम से निकली थीं, जिसके बाद से वे लापता थीं। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने चक मार्ग पर शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) नृपेंद्र भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से नमूने और अन्य अहम सुराग इकट्ठा किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना से जुड़े पहलुओं का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment