प्रेम-प्रसंग बना मौत की वजह, पत्नी ने रची साजिश

Amit
3 Min Read

शादी से पहले के संबंध बने खून की वजह, चचेरे देवर के साथ मिलकर की वारदात

उत्तर प्रदेश-  अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। गंगीरी थाना क्षेत्र के नगला हिमाचल गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। मृतक ऋषि कुमार पेशे से ट्रक ड्राइवर था और 17 जून की रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ललिता और उसका प्रेमी—जो कि रिश्ते में मृतक का चचेरा भाई है—ने मिलकर रची थी। हत्या के बाद ललिता ने एक झूठी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें गांव के एक व्यक्ति पर मोबाइल चोरी को लेकर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया गया।

18 जून की सुबह ऋषि का शव गांव में चाचा के मकान के पास मिला, गले और कान के पास गोली लगी थी। पोस्टमार्टम में भी गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। शुरुआत में यह मामला आपसी विवाद का लगा, लेकिन पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो महिला के पुराने प्रेम संबंधों की परतें खुलने लगीं।

सीओ छर्रा धनंजय सिंह के अनुसार, ललिता का शादी से पहले मृतक के चचेरे भाई से प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी चलता रहा। पति को इस रिश्ते की भनक लगने लगी थी, जिससे बचने के लिए ललिता ने प्रेमी के साथ मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने ललिता को हिरासत में ले लिया है और फरार प्रेमी की तलाश जारी है। गांव में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पति के बाहर रहने के दौरान ललिता मायके में रहती थी और वहीं से प्रेमी से मेलजोल बना रहा।

मृतक ऋषि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और हाल ही में चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने गांव आया था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना से परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं।

Share This Article
Leave a Comment