कब और कहां होगी ‘द केरल स्टोरी’ ओटीटी पर रिलीज, जानें पूरी डिटेल

Rohit Kumar
2 Min Read

विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही इसका 200 करोड़ का आकंड़ा पार हो चुका है। वहीं फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज डेट का भी बेसब्री से इंतजार है। अब ‘द केरल स्टोरी’ की ओटीटी पर प्रीमियर होने की बड़ी डिटेल सामने आ रही है। आइए बताते हैं अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ कब और कहां घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के डिजिटल राइट्स जी5 को मिले हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये ब्लॉकबस्टर फिल्म अगले महीने तक ओटीटी पर दस्तक दे। हालांकि अभी तक ‘द केरल स्टोरी’ की ओटीटी रिलीज डेट (The Kerala Story OTT Release Date) सामने नहीं आई है और न ही मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा की है।

200 करोड़ के पार ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई

अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि ईडानी और सोनिया बलानी की ‘द केरल स्टोरी’ ने चार हफ्तों में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर लिया है। सिर्फ चौथे हफ्ते में ही इसकी साढ़े दस करोड़ रुपये कमाई थी। इन आकंड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अभी भी इसका क्रेज फैंस के बीच हैं और मेकर्स को बॉक्स ऑफिस से अच्छा खासा बिजनेस मिल रहा है।

द केरल स्टोरी की कहानी और बैन

बता दें ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। बंगाल से लेकर तमिलनाडु (कुछ मल्टीप्लैक्स) में तो इसे बैन से भी जूझना पड़ा। ‘द केरल स्टोरी’ में फातिमा बे यानी शालिनी उन्नीकृष्णन से लेकर तीन अन्य लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे उनका ब्रेनवॉश करके उन्हें आंतकी संगठन ISIS में झोंक दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment