रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा लगाया गया वाटर कूलर।

Rohit Kumar
1 Min Read

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा सूरजपुर के आर्यसमाज मन्दिर में वाटरकूलर लगवाया गया।
क्लब कोषाध्यक्ष शैलेश वार्ष्णेय ने बताया कि आर्य समाज मंदिर सूरजपुर जो की कस्बे के मध्य में स्थित है वहां ठंडे पानी के लिये वाटर कूलर की अत्यंत आवश्यकता थी। मंदिर के प्रधान मूलचंद शर्मा जी के अनुरोध पर क्लब द्वारा आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में वाटर कूलर लगवाया गया जिससे मंदिर में आने जाने वाले व वहां से निकलने वाले राहगीरो को शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवशर पर क्लब से विजय शर्मा, सौरभ बंसल शिवकुमार आर्य, विनोद कसाना, प्रीति अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, अतुल जैन, अरविन्द भाटी, अनिल गुप्ता, रणजीत सिंह, आर्यसमाज मन्दिर समिति से मूलचन्द प्रधान, भूदेव शर्मा, शिवदत्त आर्य, धर्मवीर आर्य व अन्य लोग उपस्तित रहे

Share This Article
Leave a Comment