मकनपुर खादर में विकास कार्यों का निरीक्षण और उद्घाटन करने आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत

Rohit Kumar
1 Min Read

आज जेवर विधानसभा के गोद लिया गांव मकनपुर खादर में विकास कार्यों का निरीक्षण और उद्घाटन करने आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी का सलारपुर अंडरपास पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी और मंडल महामंत्री अमित नागर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा प्रदेश सरकार के द्वारा सभी सांसदों और विधायकों को एक-एक गांव गोद लेने के लिए कहा था जिसमें मैंने मदनपुर खादर गांव को गोद लिया और वहां विकास कार्य कराए गए जिनका आग में निरीक्षण करने और और गांव के ग्रामीणों से विचार-विमर्श कर और विकास कार्य का शिलान्यास किया जायेगा भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने दनकौर मंडल की विभिन्न समस्याओं को माननीय सांसद जी को अवगत कराया जिस पर उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर मंडल महामंत्री राजेंद्र योगी हरपाल सिंह श्री प्रजापति बलेश्वर नागर नीरज मावी रिंकू चौहान नरेंद्र भाटी जितेंद्र भाटी ओमकार भाटी रविंद्र शर्मा जेवर सुरेश वेदपाल कौशिक डॉ राजकुमार अतुल मित्तल अखिलेश नागर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment