ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर के गांवों को आदर्श गांवों के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वकांक्षी योजना एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं ताकि प्रदेश भर के गांवों को आदर्श गांवों के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी गण शासन की मंशा के अनुरूप अपनी कार्य योजना तैयार करते हुए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को सफल बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि शासन की मंशा को मूर्त रूप प्रदान किया जा सके। जिलाधिकारी ने जिला स्वच्छता समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन के द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के लिए व्यक्तिगत शौचालय को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसी के सापेक्ष लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए शत प्रतिशत लाभार्थियों के खातों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए किस्ते एक माह के अंदर हस्तांतरित कर दी जाए ताकि शासन के द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में जो सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं, उनमें कार्य करने वाले केयर टेकरों के मानदेय का भुगतान ग्राम पंचायतों के माध्यम से समय पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए एवं केयर टेकरों को सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई में प्रयोग होने वाली पूर्ण किट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों के अधिकारियों के द्वारा यह भी सत्यापन करा लिया जाए कि जहां जहां पर भी सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। उनका संचालन सुचारू रूप से हो रहा है और यदि उनके संचालन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो उसका तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने ओडीएफ प्लस की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि ओडीएफ प्लस कार्य के लिए जो 15 ग्राम पंचायत चिन्हित की गई हैं। उनके संबंध में कार्य योजना तैयार करते हुए गुणवत्ता परक रुप से निर्धारित समय अवधि के अंदर कार्य पूर्ण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गोवर्धन योजना के तहत बायोगैस प्लांट की स्थापना को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके द्वारा कार्य योजना तैयार करते हुए कार्यदायी संस्था के माध्यम से निर्धारित समय अवधि के भीतर गुणवत्ता परक रूप से कार्य पूर्ण कराने की कार्रवाई की जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- समय-सीमा समाप्त, कनावनी किसानों का दो टूक ऐलान—मुआवजा नहीं, राजस्व रिकॉर्ड में नाम बहाल करो
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
