बादलपुर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बादलपुर पुलिस ने एक गांजा तस्कर अभियुक्त अश्वनी पुत्र राजेश सिंह निवासी मौहल्ला गौरमी था गौरमी जिला भिण्ड मध्य प्रदेश हाल पता मकान नंबर 215 अम्बेडकर कालोनी निकट तिवारी पानी वाले थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद को रविदास मंदिर के पास ग्राम गिरधरपुर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment