बुजुर्ग महिला का गला दबाकर लूटपाट, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

दिल्ली। मोती नगर इलाके में बदमाशों ने 75 साल की बुजुर्ग महिला से लूटपाट की। बदमाशों ने पोती को ट्यूशन से लाने गई महिला का गला दबा दिया और उनकी कान की बाली लूटकर फरार हो गए। करीब 70 से 80 सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंची और पंजाबी बाग से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके निशानदेही पर पुलिस ने बदमाश के एक साथी को गिरफ्तार किया, जिसने बाली को एक ज्वेलर को बेच दिया था। पुलिस ने ज्वेलर के पास से गहना बरामद कर लिया है। सुदर्शन पार्क की रहने वाली 75 साल की सरला भाटिया ने तीन अक्तूबर को लूटपाट की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि वह शाम करीब 7.45 बजे अपने पोती को ट्यूशन से लाने गई थी।

वापस आने के दौरान घर के पास दो बदमाशों ने पीछे से आए। एक ने उनका गला दबाया और दूसरा उनके सोने के बालियां उतार ली। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे पीड़िता को चोटें आईं और वह बेहोश हो गई।

Share This Article
Leave a Comment