इंजीनियर पति ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी के सिर में मारी गोली, केस दर्ज

Amit
2 Min Read

हरियाणा। रोहतक के बलियाना गांव में इंजीनियर पति ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी के सिर में गोली मार दी। पड़ोसियों ने घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। आरोपी मौके से फरार है। देर रात तक केस दर्ज करने के लिए पुलिस परिजनों का इंतजार करती रही। पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर सूचना मिली कि बलियाना की एक 32 वर्षीय महिला को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जिसको सिर में गोली मारी गई है। गोली आर-पार निकल गई। आईएमटी थाना पुलिस पीजीआई पहुंची, लेकिन महिला को गंभीर हालत के चलते अनफिट घोषित कर दिया। पता चला कि महिला झज्जर की रहने वाली है। उसके दो बच्चे हैं।

पति इंजीनियर है। पति व पत्नी के बीच कई दिन से झगड़ा चल रहा था। शक है कि झगड़े के चलते ही पति ने उसे गोली मारी है। दोपहर जब बच्चे स्कूल से लौटे तो मां तड़पती मिली। पिता घर पर नहीं थे। उन्होंने पड़ोसियों को अवगत करायाए तो उसे पीजीआई में दाखिल कराया। महिला की हालत गंभीर है। उसके मायके वालों को सूचित कर दिया। उनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति ने ही पत्नी को पारिवारिक कलह में गोली मारी है, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment