देहरादून में मोबाइल स्नैचिंग की दो वारदातें सुलझीं, दो आरोपी गिरफ्तार

Amit
3 Min Read

देहरादून — देहरादून में महिला से मोबाइल फोन छीनने की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को फ्लाईओवर बाईपास के नीचे से छीने गए मोबाइल और चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया।

पहली घटना 31 जुलाई को हुई, जब अजबपुर खुर्द निवासी शकुंतला देवी ने नेहरू कॉलोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह सरस्वती विहार की ओर जा रही थीं, तब अज्ञात बाइक सवारों ने उनका मोबाइल छीन लिया। इस मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में एफआईआर संख्या 264/25 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी वारदात 1 अगस्त को पटेलनगर थाना क्षेत्र के बंजारावाला में हुई, जहां एक और महिला से इसी तरह मोबाइल छीना गया। दोनों घटनाओं की समानता और क्षेत्रीय नज़दीकी को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर और एसओजी नगर की संयुक्त टीम का गठन किया।

टीम द्वारा घटनास्थलों और आसपास के CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही पूर्व में स्नैचिंग में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। मुखबिर की सूचना पर 3 अगस्त को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
सत्यम राठौर (23), निवासी चोई, रामपुर कला, थाना सेलाकुई

प्रदीप कश्यप (27), निवासी लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर

बरामदगी:
एक OPPO स्मार्टफोन

एक VIVO स्मार्टफोन

चोरी की मोटरसाइकिल (UA07G1748)

पुलिस पूछताछ में खुलासा:
दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और पहले से एक-दूसरे को जानते थे। नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने 22 जुलाई को पिट्ठूवाला से एक बाइक चुराई और फिर 31 जुलाई तथा 1 अगस्त को महिलाओं से फोन छीने।

संयुक्त पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
नेहरू कॉलोनी थाना एवं चौकी बाईपास से

उ.नि. संजीत कुमार (थानाध्यक्ष)

उ.नि. प्रवीण पुंडीर (चौकी प्रभारी)

अन्य पुलिसकर्मी: डालेंद्र चौधरी, विद्यासागर, श्रीकांत ध्यानी, विनोद बचकोटी, बृजमोहन, संदीप छाबड़ी, अर्जुन

पटेलनगर थाना से

का. मनोज कुमार

का. विकास

एसओजी टीम:

उ.नि. संदीप कुमार

का. अमित कुमार

का. पंकज

पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment