NH-9 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला; दोनों की मौत

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एनएच-9 स्थित छिजारसी कट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देकर चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दंपती के शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिए हैं।

जिला बागपत निवासी आशीष (36 वर्ष) अपनी पत्नी नीलम (32 वर्ष) के साथ सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे थे। जब वह एनएच-9 स्थित छिजारसी कट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, वारदात के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिए। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रक के नंबर से मालिक और चालक की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment