Aaj Ka Panchang, 28 October 2023: आज शरद पूर्णिमा के साथ चंद्रग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Rohit Kumar
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 28 October 2023: 28 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि शनिवार देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। 28 अक्टूबर को स्नान-दान की शरद पूर्णिमा है। शनिवार रात 10 बजकर 52 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही शनिवार सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। 28 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

28 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि- 28 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक
  • वज्र योग- 28 अक्टूबर को रात 10 बजकर 52 मिनट तक
  • रेवती नक्षत्र- 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक
  • शरद पूर्णिमा तिथि- 28 अक्टूबर 2023
  • चंद्र ग्रहण 2023- 28 अक्टूबर 2023

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:17 से सुबह 10:41 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:29 से सुबह 10:56 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:20 से सुबह 10:43 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:01 से सुबह 10:25 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:13 से सुबह 10:38 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:29 से सुबह 09:54 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 09:32 से सुबह 10:57 तक
  8. चेन्नई- सुबह 08:57 से सुबह 10:24 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:29 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:39 PM
Share This Article
Leave a Comment