दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार वितरित करेगी इलेक्ट्रिक हीटर, आरडब्ल्यूए को जोड़ा जाएगा अभियान से

Amit
1 Min Read

दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते शीतकाल और प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने नई योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि राजधानी के विभिन्न आवासीय इलाकों में लकड़ी और कोयला जलाकर गर्मी लेने की प्रथा को रोकने के लिए आरडब्ल्यूए के माध्यम से 10 हजार इलेक्ट्रिक हीटर बांटे जाएंगे। इस पहल के लिए कॉरपोरेट सेक्टर की CSR सहायता ली जाएगी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार की कोशिश है कि किसी भी कॉलोनी, सोसाइटी या बाजार क्षेत्र में चौकीदारों और स्थानीय लोगों को अलाव जलाने की जरूरत न पड़े। इसके लिए आरडब्ल्यूए को जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षित और स्वच्छ विकल्प प्रदान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध कराकर जहां चौकीदारों को ठंड से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सर्दियों में अलाव से निकलने वाला धुआं भी कम होगा, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

शनिवार को पीतमपुरा दिल्ली हाट में मुख्यमंत्री ने रवा कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित कर योजना की शुरुआत की। सरकार उम्मीद कर रही है कि इस कदम का दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक असर दिखाई देगा।

Share This Article
Leave a Comment