शौचालय में लगा दी धार्मिक प्रतीकों की टाइल्‍स, मुस्लिम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज; दो को भेजा जेल

Rohit Kumar
2 Min Read

यूपी के कानपुर में हुए बवाल का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि कुछ लोगों ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की है. दरअसल इस बार गांव के एक शौचालय में भगवान शिव (Lord Shiva) की तस्वीरों वाली टाइल लगाने के सिलसिले में एक मुस्लिम ग्राम प्रधान और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ग्राम प्रधान रेशमा फरार है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना बर्रा बेरोरा गांव की है.

इन देवताओं के चित्र लगे

शौचालय की टाइलों में भगवान शिव और अन्य धार्मिक प्रतीकों के चित्र हैं. इसकी शिकायत बजरंग दल कार्यकर्ता संदीप अवस्थी ने पुलिस से की थी. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है, ‘गांव की मुखिया रेशमा है और वह मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है. उसने जानबूझ कर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. रेशमा, उसका पति बुनियाद और अन्य नसीमुल्ला इसमें शामिल हैं.’

भारी फोर्स तैनात

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जिलाधिकारी व एसपी सीतापुर ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment