11वीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

आगरा। सदर स्थित एक कैफे में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की गई। एक युवक उसे बहलाकर ऑटो से ले गया। दो दोस्तों को भी बुला लिया। तीनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। ब्लैकमेल करके रुपये मांगे। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैफे संचालक को नोटिस दिया गया है।

युवती 19 साल की है। पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी 11 नवंबर को स्कूल जा रही थी। रास्ते में नगला जस्सा का यशपाल मिल गया। उसने बेटी को बातों में फंसा लिया। ऑटो में ले गया। उसके साथ दोस्त अरुण और प्रवीन भी थे। तीनों उसे साैदागर लाइन स्थित होटल में ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दाैरान वीडियो भी बना लिया। यशपाल फोन करके 1000 रुपये मांगे। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पर पिता ने बेटी से जानकारी ली। तब से वो दहशत में है। वह घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। मामले में दो दिन पहले केस दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई। रविवार को तीनों को पकड़ लिया गया।

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। वह जिस होटल का नाम बता रही थी, उस पर पुलिस पहुंची। वह होटल नहीं था। उसका नाम एक्स हाल कैफे है। उसमें केबिन बना था, जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। कैफे का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। आरोपियों की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की गई। तीनों आरोपी मजदूरी करते हैं। यशपाल युवती को पहले से जानता था। इसलिए बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया। दोस्त भी साथ गए। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कैफे संचालक को भी नोटिस दिया गया है।
Share This Article
Leave a Comment