धर्म संसद के सदस्यों को धमकी, पत्र में लिखा- हिंदुत्व की बात करने और जिहाद के खिलाफ बोलने वाला नहीं बचेगा

Rohit Kumar
2 Min Read

हरिद्वार: धर्म संसद में दिए गये आपत्तिजनक भाषण के खिलाफ काफी बवाल भी मचा था साथ ही कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं। लेकिन फिर धर्म संसद के सदस्यों कों संतों को जान से मारने की धमकी भरा खत मिला है। इसको लेकर संतों का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी डा0 योगेंद्र सिंह रावत से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

धर्म संसद के सदस्यों ने सुरक्षा की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र सौंपा दरअसल धर्म संसद के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि गिरि के नाम से किसी जुबेर नाम के व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी भरा पत्र भेजा है।
उस खत में धर्म संसद के सभी लोगों की सूची बनाकर हत्या करने की धमकी भी दी गई।

पत्र में लिखा था कि हिंदुत्व की बात करने वाला या जिहाद के खिलाफ बोलने वाला एक भी नहीं बचेगा। इसकी सूचना और जानकारी देने के लिए धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने धर्म संसद के सदस्य सागर सिंधु महाराज, विनोद महाराज, कमलेश आनंद महाराज के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

उन्होंने पत्र देकर और मौखिक धर्म संसद के सभी सदस्यों की सुरक्षा का आग्रह किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी निश्चिंत रहें इसपर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में धर्म संसद कोर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने रुड़की में खनन माफिया द्वारा सागर सिंधु महाराज पर जानलेवा हमले पर भी चर्चा की और सुरक्षा की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment