भंडसर में चार घरों में चोरी, जेवर-नकदी समेत तीन लाख का सामान ले उड़े चोर

Amit
1 Min Read

बरेली: शुक्रवार की रात भंडसर गांव में चोरों ने आतंक मचाते हुए चार घरों में सेंधमारी कर ली। चोरी की इन वारदातों में चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कपड़े समेत करीब तीन लाख रुपये का माल ले उड़े। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

गांव निवासी सुखलाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। उनके घर में ताला लगा था, जिसे तोड़कर चोरों ने दो जोड़ी पायल, ₹10,000 नकद और शादी में आए कपड़े चुरा लिए।

छेदालाल के घर में घुसे चोरों ने सोने का टीका, नथ, तीन पेंडल, मंगलसूत्र और कपड़े उड़ा लिए।

जीशान के घर से दो जोड़ी पाजेब, सोने का तार, आठ चांदी की अंगूठियां और ₹5,700 नकद चोरी किए गए।

इसी तरह, अमित के घर में नकब लगाकर चोरों ने तीन जोड़ी पायल, सोने के कुंडल, चांदी का गुच्छा और ₹28,000 नकद समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया।

पुलिस ने चारों पीड़ितों से शिकायत दर्ज कर मौके पर पंचनामा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द चोरों को पकड़ने का भरोसा दिया है।

Share This Article
Leave a Comment