जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल का नया सिस्टम: बिना गाड़ी रोके कटेगा टोल

News Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा और जेवर एयपरोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब नोएडा इंटरनेशनल एयपरोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल देने के लिए गाड़ियों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो अब मन में सवाल आ रहा होगा कि क्या अब इस रूट पर टोल नहीं देना पड़ेगा? ऐसा नहीं है। टोल देना पड़ेगा, लेकिन इसके लिए आपको गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोल अपने आप कट जाएगा।

कैसे काम करेगा

इस लिंक एक्सप्रेसवे पर जाने वाले यात्रियों को ना तो गाड़ी रोकनी पड़ेगी और ना ही गाड़ी रोकनी पड़ेगी। यहां के करौली बांगर इलाके में अब टोल बैरियर की जगह एएनपीआर कैमरे लगे होंगे, जो गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और फास्टैग से पैसे कट हो जाएंगे। इसके लिए कैमरा गाड़ी का नंबर प्लेट स्कैन करेगा और जो भी निर्धारित राशि होगी, उसे काट लेगा। इसके लिए गाड़ी चालक को ना तो गाड़ी रोकनी पड़ेगी और ना ही टोल देने के लिए खिड़की खोलनी पड़ेगी।

किसे होगा फायदा

इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा एयरपोर्ट से आने और जाने वालों को होगा। इस सुविधा की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन में लगने वाली लंबी गाड़ियों की लाइन से लोगों को फुरसत मिल जाएगी। इस सुविधा के साथ ही लगातार लगने वाले जाम से भी राहत मिल जाएगी। इस लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से नोएडा एयरपोर्ट और हरियाणा का मोहना क्षेत्र को जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक इक लिंक एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इसे पूरी तरह खोल दिया जाएगा और नोएडा एयरपोर्ट से मोहना तक जाने के लिए यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी।

और कहां है यह सुविधा

इस तरह की सुविधा देश की कई सड़कों पर है। इसमें उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए बनाया गया था। यह देश का पहल टोल प्लाजा फ्री हाईवे बनाया गया था। इस दौरान यहां एएनपीआर कैमरे लगाए गए थे और ऑटोमेटिक पेमेंट के लिए एमएलएफएफ सिस्टम भी लगाया गया था।

Share This Article
Leave a Comment