सुनार की दुकान में छत तोड़कर घुसे चोर, लाखों की चांदी लेकर हुए फरार 

Amit
1 Min Read

हरियाणा। अंबाला सिटी के जंडली में कोला गांव में सुनार की दुकान से लाखों की चांदी चोरी हो गई। चोरों ने दुकान की छत को तोड़ वारदात को अंजाम दिया। वारदात सुबह 5:30 की है।

दुकान मालिक अमन कुमार 6:30 बजे सफाई करने आया तो देखा कि दुकान की छत टूटी हुई है। कैमरे चेक करने पर पता चला कि दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चांदी चुरा ली है। अमन ने बताया कि पहले भी दो बार उसकी दुकान में चोरी हो चुकी है। अमन रोजाना सोने के गहने अपने साथ घर ले जाते थे, सिर्फ चांदी के गहने ही छोड़ कर जाते थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment