ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

Rohit Kumar
4 Min Read

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अचानक ही मौसम बदल गया है। 10 दिन पहले लोग ठंड से कांप रहे थे और अब मौसम का पारा इतना चढ़ गया है कि दिन में गर्म कपड़ों की ज़रूरत बिल्कुल नहीं रही है। ऐसा लग रहा है कि आखिरकार गर्मी ने दस्तक दे ही दी है। ख़ैर मौसम जो भी हो सबसे ज़्यादा दिक्कत हमारी त्वचा को ही झेलनी पड़ती है। इस मौसम में भी स्किन से संबंधित कई तरह की परेशानियां होती हैं। जिसमें सबसे बड़ी समस्या है ऑयली स्किन। ऑयली स्किन से न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी परेशान रहते हैं। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर लड़के ऑयली स्किन से निजात पा सकते हैं, आइए जानते हैं।

ऑयली स्किन है, तो ज़रूर करें यह 5 काम!

जेलेटिन और ऑरेंज फेस वॉश

इसके लिए एक कप में दो चम्मच जेलेटिन और चार चम्मच संतरे का जूस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब यह अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे उतारकर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे में एक्स्ट्रा निखार आता है और ऑयल कंट्रोल को कंट्रोल भी करता है।

मिल्क फेस वॉश

मिल्क में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इससे चेहरे को पोषण भी मिलता है। इसके लिए एक कप में दो चम्मच जेलेटिन और चार चम्मच दूध मिलाकर इसे चेहरे पर लगा लें। इसे चेहरे पर लगाकर इससे मसाज ज़रूर करें। जब पेस्ट सूख जाए तो पानी से चेहरे को धो लें।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

ऑयली त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी से बेहतर और कुछ नहीं। मुल्तानी मिट्टी में मैग्निशम क्लोराइट जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो पिंपल्स और ब्लैक हेड्स जैसी समस्या को दूर करने का काम करता है। फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच गुलाब जल और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें और सूखने पर धो लें।

सनस्क्रीन

जब भी धूप में बाहर निकलें तो अपने चेहरे पर सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। ऐसी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, जो चेहरे को और तेलीय न बनाएं। इसके अलावा जब आप धूप से आएं, तो कुछ देर बाद चेहरे को फेस वॉश से ज़रूर साफ़ करें।

पानी ज़्यादा से ज़्यादा पिएं

चेहरे की सभी तरह की बीमारियों और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पानी ख़ूब पिएं। इससे डीहाइड्रेशन की समस्या दूर रहती है, साथ ही चेहरे में नमी बनी रहती है। जिससे चेहरे पर ऑयल जमा नहीं होता, और पसीने के ज़रिए टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप त्वचा से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो बेहतर है कि ज़्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

Share This Article
Leave a Comment