नोएडा और ग्रेनो में 27 अवैध कट होंगे बंद, कंक्रीट बैरियर-लोहे की ग्रिल लगाकर सील किए जाएंगे

News Desk
3 Min Read

नोएडा। सड़क हादसों की वजह बन रहे और हादसों को दावत दे रहे गौतमबुद्ध नगर में 27 अवैध कट बंद होंगे। परिवहन विभाग की ने तीनों प्राधिकरण और एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को अवैध कट बंद कराने के लिए पत्र लिखे हैं। इनमें सबसे अधिक 14 कट एनएचएआई की सड़कों पर हैं।

बता दें शहर में जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अवैध कट बन गए हैं। बढ़ते हादसों को रोकने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले की विभिन्न सड़कों का सर्वे किया। इस सर्वे में 27 अवैध कट चिह्नित किए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को पत्र लिखकर अवैध कटों को जल्द से जल्द बंद करने का अनुरोध किया है।

पूरी तरह बंद होंगे अवैध कट

डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि वाहन चालक शॉर्ट कट के चक्कर में गलत दिशा में वाहन मोड़ लेते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों से टक्कर का खतरा हमेशा बना रहता है। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और राहगीरों की जान को जोखिम में डालने पर विभाग कार्रवाई कर रहा है। संबंधित विभागों से अपने क्षेत्र में आने वाले इन कटों पर कंक्रीट बैरियर या लोहे की ग्रिल लगाकर इन्हें पूरी तरह अवैध कट बंद करने के लिए कहा गया है।

नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कट

  • सोहरखा गेट नं-02 के सामने
  • सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के नीचे
  • छिजारसी से बहलोलपुर गोलचक्कर के मध्य
  • शिवम इंटर कॉलेज के सामने छिजारसी

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अवैध कट

  • दुर्गा टाकिज गोलचक्कर व मोजर बियर गोलचक्कर के मध्य
  • एलजी गोलचक्कर के पास मारूति सर्विस सेंटर के सामने
  • सूरजपुर-कासना मार्ग पर एलजी गोलचक्कर के पास रेलवे लाइन के पास
  • मकोडा गोलचक्कर व तिलपता गोलचक्कर के मध्य
  • अल्फा गोलचक्कर के पास
  • नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास परीचौक से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कट

  • गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने
  • एनआईयू के सामने
  • बीआईसी गेट के सामने

एनएचएआई क्षेत्र में अवैध कट

  • नौरंगपुर पेट्रोल पंप के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर
  • एनएच-91 (334 सी) पर आनंद अस्पताल के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर ग्राम-खोडा धर्मपुरा के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर त्यागी पेट्रोल पंप के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर अर्जुन पेट्रोल पंप के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर इंडियन पेट्रोल पंप अच्छेजा
  • एनएच-91 (334 सी) पर थाना बादलपुर के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर बादलपुर में करतार सिंह के आवास के पास
  • एनएच-91 (334 सी) पर बादलपुर में ब्लू डायमंड स्कूल के सामने
  • एनएच-91 (334 सी) पर शिव मंदिर धूममानिकपुर कट
  • आइजीएल पंप ईपीई
  • नई बस्ती गांव कट
  • कोट गांव कट
  • आईजीएल पंप कोट गांव
Share This Article
Leave a Comment