दिल्ली में 1500 रुपये को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने पड़ोसी को उतार दिया मौत के घाट

Rohit Kumar
2 Min Read

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां महज 1500 रुपए के लेन-देन विवाद में 29 वर्षीय व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

चाकू से कई वार किए गए

पुलिस ने बताया कि पीड़ित विनोद उर्फ विन्नू का शव 22 दिसंबर को मादीपुर जेजे क्लस्टर में उसके घर से बरामद किया गया था। विनोद पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि विनोद का इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले पड़ोसी मोहम्मद अब्दुल्ला से झगड़ा हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब्दुल्ला की तलाश शुरू की और 25 दिसंबर को उसे इलाके से पकड़ लिया।

1,500 रुपए को लेकर बहस हुई

पुलिस ने बताया कि घटना से एक दिन पहले विनोद और अब्दुल्ला के बीच पिछले बकाया के 1,500 रुपए को लेकर बहस हुई थी। इसने बताया कि घटना से एक दिन पहले बकाया पैसे को लेकर विनोद अब्दुल्ला के घर गया था लेकिन वह घर पर नहीं था जिससे नाराज हो कर विनोद ने अब्दुल्ला के परिवार से बहस की थी। इससे गुस्साए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

मौके पर ही दम तोड़ दिया

एक अधिकारी ने बताया ‘‘अब्दुल्ला को पता चला कि विनोद के उसके परिवार वालों के साथ दुर्व्यवहार किया है। अगले दिन उसने विनोद के घर जा कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए जिससे विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।” पुलिस के अनुसार, विनोद अपने बड़े भाई के साथ रहता था।

Share This Article
Leave a Comment