ग्रेटर नोएडा में किसान नेता की रिहाई को लेकर सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। पल्ला गांव में डीआईएमसी और डीएफसीसी परियोजना से प्रभावित किसानों के धरने को पुलिस द्वारा जबरन समाप्त कराने और किसान नेता सुनील फौजी को जेल भेजने के मामले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार से मुलाकात कर रिहाई की मांग की। इस दौरान सपाईयों ने किसान नेता की रिहाई के लिए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि गांव पल्ला में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे किसानों को जबरन धरने से उठाने और किसान नेता को जेल भेजना दुर्भाग्यपूर्ण और निदंनीय है। जिसके चलते उन्होंने न्यायहित में किसान नेता को शीघ्र रिहा करने की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, जगबीर नंबरदार, सुरेंद्र नागर, अक्षय चौधरी, रोहित बैसोया, मेहंदी हसन, नीरज भाटी एडवोकेट, विपिन नागर, निरंकार प्रधान आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment