घर पर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक हत्‍या, देहरादून की शांत वादियों में फैली सनसनी

Rohit Kumar
1 Min Read

भंडारी बाग में लूट के बाद  75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं। घर के भीतर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य सामान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे।

Share This Article
Leave a Comment