हिन्दू युवा वाहिनी गौतम बुध नगर की बैठक गुरु द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में हुई

Rohit Kumar
2 Min Read

आज दिनांक 27-7 -2022 दिन बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी गौतम बुध नगर की बैठक जिला प्रभारी मदन प्रधान जी के नेतृत्व में गुरु द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में हुई जिस का संचालन जिला संगठन महामंत्री नवीन शर्मा ने किया और बताया कि महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश अनुसार अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दनकौर घर घर तिरंगा पहुंचाया जाये जिससे उत्तर प्रदेश की जनता का हर कदम देश के साथ चलने में भागीदारी रहे घर-घर तिरंगा मुहिम से देश की एकता अखंडता का परिचय पूरे भारत में देखने को मिलेगा और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के सबका साथ सबका विकास को लेकर देश के कोने कोने में यह ध्वनि पहुंचे की महंत बाबा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी के नेतृत्व में चल रही सरकार से पूरा उत्तर प्रदेश भगवामय व देश प्रेम के रास्ते पर चल पड़ा है जिससे कि सभी देशवासी आपस में प्रेम भाव और देश हित में बढ़-चढ़कर समर्थन करते हैं जिला प्रभारी मदन प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना जो चल रही है उन को जन-जन तक पहुंचाएं पर्यावरण बचाओ जल बचाओ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करें जिससे हमें शुद्ध वातावरण मिल सके इस मौके पर जिला सहप्रभारी शिवम गोयल, जिला मंत्री प्रमोद चौधरी ,मंडल उपाध्यक्षमहेश नाथ, मंडल संयोजक मनीष योगी, मंडल सहसंयोजक देव कुमार, उमेश कुमार हरबीर खटाना,, श्यामवीर ,परवीन, सोनू भाटी, मनीष भाटी ,प्रीत भाटी ,उमेश मोहित, रोहित ,अनुज ,रविंद्र, कपिल ,आशीष, आदि मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment