थाने में गिरफ्तार शख्स ने मफलर से फंदा लगाकर की आत्महत्या 

Amit
2 Min Read

पति के खिलाफ पत्नी ने कराया था मामला दर्ज 

बिहार। मोतिहारी के एक थाना में गिरफ्तार शख्स ने मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामला रघुनाथपुर थाने का है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर मोहल्ला निवासी मुन्ना साह के रूप की गई है। घटना के संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिवत इन्वेस्ट बनाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। थाना पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात और एसडीपीओ खुद थाना में पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी वजह से पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इस दौरान उसपर गैर जमानती वारंट जारी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस मुन्ना साह को हाजत में रखी थी। इसी दौरान रविवार को मुन्ना साह में अपने मफलर से फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के हाथ-पाँव फूलने लगे। तुरंत घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और एसडीपीओ थाना पहुंचे और अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
Share This Article
Leave a Comment