ब्रेकअप हुआ तो तीन बच्चों के बाप ने गन पॉइंट पर प्रेमिका को उठाया, दबोचने में छूटे पुलिस के पसीने

Rohit Kumar
3 Min Read

मथुरा : मथुरा में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्‍यार में युवती को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया. इतना ही नहीं सिरफिरा आशिक युवती का अपहरण कर नोएडा एक्‍सप्रेसवे की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर युवती को किसी तरह उसके चंगुल से बचाया.

कई दिनों से युवती का करता था रेकी  

दरअसल, दिल्‍ली के ओखला दक्षिण का रहने वाला फिरोज खां एक युवती से एकतरफा प्‍यार करने लगा. युवती नोएडा के एक कंपनी में काम करती है. सिरफिरे आशिक युवती को आते-जाते पीछा करता था. युवती जैसे ही अपनी कंपनी से बाहर निकली और सड़क पर अकेले जा रही थी तभी पीछे से कार लेकर पहुंचा युवक ने युवती को गन प्‍वाइंट पर ले लिया.

पिस्‍टल दिखा जबरन कार में बैठाया 

इतना ही नहीं युवती कुछ समझ पाती कि सिरफिरे आशिक ने उसे अपने कार में जबरन बैठा लिया. युवती को कार में बैठाकर युवक नोएडा एक्‍सप्रेसवे पर चढ़ गया. इतना ही नहीं युवक उसे पूरी रास्‍ते गन प्‍वाइंट पर लिया रहा. इसी बीच वह जैसे ही मथुरा सीमा में राया थाना क्षेत्र पहुंचा कार रोक पिस्‍टल में मैगजीन लोड करने लगा. इस पर युवती ने युवक को धक्‍का दे दिया, जिससे पिस्‍टल दूर जा गिरी और युवती ने शोर मचा दी.

पुलिस ने घेराबंदी कर मथुरा से गिरफ्तार किया 

शोर शराबा सुनकर सीमा पर खड़ी मथुरा पुलिस आ गई. पुलिस को आता देख आरोपी युवक कार लेकर भागने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने तत्‍काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी. पुलिस ने घेराबंदी का आरोपी युवक को पकड़ लिया. साथ ही युवती के साथ एक बड़ी घटना होने से बचा लिया.

3 बच्‍चों का पिता है आरोपी 

एसएससी मथुरा शैलेश पांडे ने बताया कि फिरोज युवती से एकतरफा प्रेम करता था. इसके लिए उसने युवती से नजदीकियां बनाने की कोशिश की. युवती की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक 3 बच्‍चों का पिता है. युवती भी शादीशुदा है. दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे. कुछ महीनों से दोनों में अनबन चल रही थी. पुलिस ने युवक के पास से पिस्‍टल, 2 मोबाइल और कार बरामद कर ली है. साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Share This Article
Leave a Comment