प्यार के चक्कर में घर वालाें को दगा, नींद की गोलियां खिलाकर जेवरात और कैश बटोर युवती प्रेमी संग फरार

Rohit Kumar
1 Min Read

पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ रफू चक्‍कर हो गई। पिता ने बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  युवती घर में रखे दो लाख रुपये और जेवरात भी ले गई।

मामला आगरा के आजमपाड़ा (शाहगंज) इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय लड़की 17 जुलाई से लापता है। शाहगंज थाने में आजमपाड़ा निवासी दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने परिवार के सदस्यों को खाना परोसा था। खाना खाने के बाद कुछ देर बाद सभी गहरी नींद सो गए। सुबह देर से आंख खुली। सिर भारी हो रहा था। बेटी घर में नहीं थी।

घर में रखा कैश और जेवरात भी नहीं थे। बेटी को तलाशा मगर कोई सुराग नहीं मिला। बेटी को दानिश ले गया है। सहवान और सोहिल आरोपित दानिश के साथी हैं। उसकी मदद कर रहे हैं। दोनों को पता है कि बेटी कहां है।

Share This Article
Leave a Comment