श्री राम के राजतिलक की घोषणा से देवता हुए चिंतित

Rohit Kumar
3 Min Read

श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा में आज की लीला गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सोमेंद्र तोमर जी ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व मास्टर तेजपाल नागर जी विधायक दादरी व सुहास एल वाई D M गौतमबुद्ध नगर ने दीप प्रज्जलित कर लीला मन्चन का शुभारम्भ किया दीप प्रज्जलित में राजकुमार भाटी जी हरवीर मावी जी आर पी सिंह जी उपस्थित रहे ।
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया मंचन में राजा दशरथ श्री राम के राज्य अभिषेक की घोषणा करते हैं तो देवलोक में देवता चिंतित हो जाते हैं आपसी विचार विमर्श से देवी सरस्वती को मंथरा की मति फेरने के लिये उनके कंठ में बैठ जाने पर सहमति हुई कैकयी राजा दशरथ से दो वर मांगती है एक में श्री राम को चौदह वर्ष का वनवास और दूसरे में भरत को राजतिलक यह सुनकर राजा दशरथ को शांतनु का श्राप याद आता है जब उनके हाथों धोखे से श्रवण का वध हो गया था और शांतनु ने श्राप दिया कि तुम भी पुत्र वियोग में प्राण त्यागोगे और राजा दशरथ राम के वियोग में प्राण त्याग देते हैं
श्री राम गंगा के किनारे पहुँचते हैं वहाँ केवट उनके चरण रज धोकर उन्हें गंगा पार कराता है श्री राम गंगा पार करके भारद्वाज ऋषि का आशीर्वाद लेकर आगे वन की और जाते हैं उधर भरत अयोध्या लौटते हैं उन्हें श्री राम वनवास के बारे में ज्ञात होता है तो माता कैकयी को काफी बुरा भला कहते हैं और श्री राम को मनाने वन में जाते हैं ।
महासचिव बिजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कल लीला में नारद सूपर्णखाँ संवाद , सीता हरण , राम वियोग , जटायु मरण लीलाओ का मंचन होगा ।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा पी गोस्वामी मुकेश शर्मा हरेन्द्र भाटी के के शर्मा मुकुल गोयल जितेंद्र चौहान श्यामवीर भाटी अमित गोयल अतुल जिन्दल विकास जतन भाटी श्रीचन्द भाटी मनोज यादव सुभाष चन्देल अनिल कसाना सुनील प्रधान अरुण गुप्ता विशाल जैन विकास गर्ग सुरेंद्र तायल विकास आर्य मास्टर प्रमोद भाटी रिंकू आर्य राहुल नम्बरदार आदि सदस्य उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment