ग्राम लखनावली, सूरजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

Rohit Kumar
1 Min Read

आज दिनांक 01.10.2023 को समय 1000 बजे से 1100 बजे तक केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एसएसजी, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्राम लखनावली, सूरजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें उपरोक्त सीआईएसएफ़ इकाई के इकाई प्रभारी, श्री सरोज कान्त मल्लिक ,उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ,वरिष्ठ कमांडेंट तथा श्री निलेश बजाज घनश्याम,कमांडेंट एवं अन्य अधिकारियों के साथ कुल 214 बल सदस्य, 51, स्कूली बच्चे और ग्रामीणो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान किया। सीआईएसएफ़ इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उक्त विद्यालय के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणो के स्वच्छता अभियान में किए सहयोग को सराहा गया , व आम जीवन में स्वच्छता की महत्ता के संदर्भ में भी उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment