थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 63 पुलिस ने रविवार को एफएनजी रोड के पास सर्विस रोड सेक्टर 63 से एक अभियुक्त सन्नी उर्फ डमरु पुत्र ब्रिजेश निवासी बाल्मिकी बस्ती छिजारसी कॉलोनी थाना सेक्टर-63 गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment