लोनी में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित किशोर गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपित किशोर को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जिला बागपत निवासी एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बेटी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई थी।

मंगलवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी मामा के पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर उसे खाने का सामान दिलाने के बहाने बहलाकर अपने साथ ले गया था।

किशोर ने उसके साथ गलत काम किया था। पीड़िता ने स्वजन को आपबीती बताई थी। स्वजन ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी लोनी ने बताया कि आरोपित को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment