कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में वाहन चालक की मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

चमोली। शनिवार रात कर्णप्रायग-रानीखेत हाईवे में बड़ा हादसा हो गया। एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान टैक्सी में मौजूद चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक जीप देर रात गैरसैंण से कर्णप्रयाग की तरफ आ रही थी। तभी जीप अनियंत्रित हुई और आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

घटना की जानकारी खेती के ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने रविवार सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक बीरेंद्र सिंह रावत (48) ग्राम-धारगैड़ (गैरसैंण) के शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक सवार था।

Share This Article
Leave a Comment