सीएम योगी को बरेली के युवक ने दी जान से मारने की धमकी; बोला- बाबा की मौत मंडरा रही है

Rohit Kumar
1 Min Read

बरेली। हाफिजगंज के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दे डाली। हिंदू जागरण मंच बरेली ब्रज प्रांत के ट्वीट करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ट्वीट के बाहर हरकत में आई पुलिस

हिंदू जागरण मंच बरेली ब्रज प्रांत ने बरेली पुलिस को ट्वीट किया। ट्वीट कर बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रिठौरा मोहल्ला खाता निवासी अनस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहा है। ट्वीट के बाद जांच हाफिजगंज थाना प्रभारी को सौंपी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

स्क्रीनशॉट भी किया ट्वीट

हिंदू जागरण मंच बरेली ब्रज प्रांत ने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें आरोपी मुख्यमंत्री के लिए गलत बोल रहा है, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। ट्वीट होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी अनस के खिलाफ कार्रवाई की।

Share This Article
Leave a Comment