एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ करना पड़ गया भारी, भेजे गए जेल

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा: थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एटीएम में प्लेट लगाकर छेड़छाड़ करने वाले दो शातिर ब्रह्मदत्त और रजत कुमार को हबीबपुर के एक्सिस बैंक एटीएम से गिरफ्तार किया है.

दोनों एटीएम में प्लेट लगाकर बैंक और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते थे. दोनों एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे. वहां पर मौजूद सफाईकर्मी ने जब आरोपियों को रोका तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

बताया जाता है कि शातिर एटीएम में निकासी वाले स्थान पर प्लेट लगाकर खड़े हो जाते थे. जब कोई एटीएम से कैश निकालता था तो प्लेट के कारण नोट बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन, अकाउंट से बैलेंस कट जाता था. ग्राहक समझता था कि एटीएम में रुपये नहीं हैं और उसके जाने के बाद दोनों प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे.

Share This Article
Leave a Comment