मतदाता दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ

Rohit Kumar
3 Min Read

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त विभागीय कार्यालय एवं स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम किये गये आयोजित

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, भारत निर्वाचक आयोग की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देशों के क्रम में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ नितिन मदान के द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था। इसलिए हर साल 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग,जाति,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगें। कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा उमेशचंद्र निगम, डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा,जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा शपथ ली गई।इसी प्रकार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विभागीय कार्यालय एवं स्कूलों में भी मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम व प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आदर्श इंटर कॉलेज रन्हेरा,आदर्श कन्या इंटर कॉलेज जेवर,किसान इंटर कॉलेज पारसोल,बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर, चौधरी लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज मंडी श्याम नगर तथा जनपद के अन्य स्कूलों में भी अध्यापकों,छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई तथा मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत,स्लोगन,पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment