पर‍िवार को बंधक बनाकर, बारह बदमाशों ने लूटा 35 तोले सोना, साढ़े तीन किलो चांदी, खाना खाकर दूध पीकर डाली डकैती

Rohit Kumar
1 Min Read

मुंडाली थाना क्षेत्र के नंगलामल गांव में देर रात एक परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 25 लाख की डकैती अंजाम दी। देर रात बदमाश दीवार कूदकर घर में घुसे और उसके बाद पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

नंगलामल गांव निवासी बाबू के घर में देर रात करीब 2 बजे बदमाश घुस गए। हथियारों से लैस दर्जनभर बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बनाया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान परिवार की एक महिला को बदमाशों ने अपने कब्जे में किया और पूरा घर खंगाल डाला। इस दौरान बदमाश सोने के करीब 35 तोले के जेवरात और साढ़े 3 किलो चांदी समेत करीब तीन लाख कैश लूट कर ले गए । पीड़ित परिवार ने बताया कि करीब 25 लाख की डकैती अंजाम दी गई है। बदमाशों के जाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। मुंडाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल बदमाशों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। मुंडाली पुलिस को डकैती की तहरीर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment